कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक संकल्प बजट से युवाओं को नई उड़ान, रोजगार और अवसरों की बरसात – उमंग पांडे

News Ad Slider


प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रस्तुत संकल्प बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कबीरधाम जिला अध्यक्ष उमंग पांडे ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।


उन्होंने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार पर केंद्रित यह बजट प्रदेश के युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में ठोस पहल साबित होगा।
पंडरिया में नालंदा परिसर की स्थापना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक पुस्तकालय, मार्गदर्शन और अध्ययन संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे गांव, गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी और प्रतिभा को सही मंच मिलेगा।
प्रदेश सरकार द्वारा 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी रखना तथा भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देना युवाओं के लिए बड़ी राहत है। साथ ही, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा अपने ही राज्य छत्तीसगढ़ में उपलब्ध हो रही है।
बजट में तकनीकी शिक्षा संस्थानों के उन्नयन, नए आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्रों की स्थापना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहायता योजनाएँ तथा स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
स्वरोजगार योजनाओं के तहत आसान ऋण सुविधा, प्रशिक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के प्रावधान आर्थिक गतिविधियों को गति देंगे। वहीं खेल अधोसंरचना के विकास हेतु विशेष प्रावधान प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक होंगे।
उमंग पांडे ने कहा कि यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका प्रभावी क्रियान्वयन प्रदेश को विकास, निवेश और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
अंत में उन्होंने प्रदेश के सभी युवाओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ, अपने कौशल और प्रतिभा को निखारें तथा प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !