कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

News Ad Slider


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतरेंगी, पासीद, सेम्हराडीह, रिसदा, स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी एवं बलौदाबाजार तथा गुरुकुल स्कूल बलौदाबाजार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि पैदल चलते समय सदैव बाईं ओर चलें, फुटपाथ का प्रयोग करें अथवा सड़क के किनारे चलें। सड़क पार करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग, चौक-चौराहा अथवा निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें। सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर ही तथा हाथ का संकेत देकर पूर्ण सुरक्षित तरीके से मार्ग पार करें।

छात्र-छात्राओं को समझाइश दी गई कि सड़क पर दौड़ना नहीं चाहिए, चलते वाहन से बाहर हाथ नहीं निकालना चाहिए तथा वाहन रुकने के बाद ही चढ़ना व उतरना चाहिए। स्कूल बस का इंतजार सदैव कतार में रहकर करें तथा उतरने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दें।
यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नाबालिग छात्र-छात्राएं वाहन न चलाएं, क्योंकि ऐसा पाए जाने पर वाहन स्वामी पर नियमानुसार जुर्माना किया जाता है। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं सवार दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है तथा चारपहिया वाहन में चालक एवं सवारों को सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है।


अंत में सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवारजनों, पड़ोसियों एवं मित्रों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !