Uncategorized

कोरोना केस: बीते 24 घंटे में 67 हजार 597 नए मामलों की पुष्टि, 1 हजार 188 मरीजों की मौत

News Ad Slider

देश में कोरोना की रफ्तार थमती नज़र आ रही है। बीते 24 घंटे में 67 हजार 597 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 1 हजार 188 लोगों की मौत हुई है और 1 लाख 80 हजार 456 लोग ठीक हुए हैं। भारत में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 94 हजार 891 पहुंच गई है।

कोरोना से अबतक 5 लाख 2 हजार 874 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5.02 प्रतिशत पहुंच गई है। सोमवार को देश में कोरोना के 83 हजार 876 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज रिकवर हुए थे और 895 मरीजों की मौत हुई थी। 

रविवार को 2 लाख 13 हजार 246 लोग रिकवर हुए थे। रविवार को देश में एक्टिव केस की संख्या 12 लाख 25 हजार 11 थी। साथ ही रविवार को पॉजिटिविटी रेट भी 7.42 प्रतिशत पहुंच गई थी। 

देश में शनिवार को कोरोना वायरस के एक लाख 27 हजार 952 नए केस सामने आए थे और 1059 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि शुक्रवार को एक लाख 49 हजार 394 केस आए थे। देश में पॉजिटिविटी रेट अब 7.98 फीसदी थी जो अब घटककर 7.25 प्रतिशत रह गई है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !