कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में पेचकस से चार व्यक्ति पर हमला, एक की मौत तीन घायल, आरोपी पुलिस हिरासत में

News Ad Slider

कवर्धा में खूनी खेल, शराबी युवक ने 04 लोग पर किया पेंचकस से हमला, 01 की मौके पर मौत, 03 घायल 01 की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने आरोपी को बनाया बंधक।

कवर्धा: कवर्धा में नहीं थम रहा अपराधों का सिलसिला, ताज़ा मामला कबीरधाम जिले के बजार चारभाटा चौकी अंतर्गत बिरनपुर गांव का है, जहां शुक्रवार साम 7 बजे घर के बहार खाना खाकर बैठे रोहित साहू और उनके तीन भाइयों पर गांव के शराबी युवक अशोक साहू ने पेंचकस से हमला कर दिया वहीं बीच बचाव करने आए गांव के एक युवक जित्तू साहू पर भी वार कर लहुलुहान कर फरार हो गया, इस हमले में रोहित साहू की मौत हो गई और जित्तू साहू गंभीर रुप से घायल हैं. वहीं मृतक के भाईयों को हल्की चोट आई है, घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की वाहन को घेर लिया और पुलिस द्वारा आरोपी पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन लिखित में देने के बाद ही आरोपी को लेजाने की बात कर रही है।

पुलिस बताया
एसएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया की बिरनपुर गांव में एक युवक ने तीन चार लोगों पर पेंचकस से हमला कर दिया, घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हैं वहीं दो अन्य को हल्की चोट आई है, पुलिस की टीम गांव पहुंच चुकी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जल्द ही आरोपी को कवर्धा ला लिया जाएगा।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !