कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

संविधान हत्या दिवस का आयोजन .. शासकीय हाई स्कूल बैरख

News Ad Slider

वनांचल में स्थित शासकीय हाई स्कूल बैरख में आज 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में 14 जून 2025 को ऑनलाइन बैठक अनुसार 25 जून 1975 से आपातकाल लागू होना, भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौर की याद दिलाता है। गृह मंत्रालय की 11 जुलाई 2024 की अधिसूचना के अनुसार इस दिन को ” संविधान हत्या दिवस ” के रुप में अधिसूचित किया गया था। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि 25 जून 1975 को जब भारत के संविधान को रौंदा गया था, तब क्या हुआ था। यह उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है।, जिन्होंने भारतीय इतिहास के सबसे काले दौर, आपातकाल की ज्यादतियों के कारण कष्ट झेले। इन्हीं सभी बातों की याद दिलाने के लिए आज संविधान हत्या दिवस के रूप में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, सुनाऊ मसराम एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !