Uncategorized

दरचुरा सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बस में सवार 22 यात्री घायल, 4 की मौत

News Ad Slider


दरचुरा। आज दिनांक 06 मार्च 2026 को लगभग सुबह 11:00 बजे बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की यात्री बस दरचुरा ग्राम के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक MH 37 T 1821 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बस में सवार कुल 22 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिमगा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 01 पुरुष, 02 महिला और 01 बच्ची सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई।


वहीं 14 घायलों का इलाज सीएचसी सिमगा में जारी है, जबकि 4 गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !