कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग, मचा हड़कंप


बलौदाबाजार। जिले के तहसील कार्यालय में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए तहसीलदार कार्यालय तक पहुंच गई।


आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और सबसे पहले महत्वपूर्ण दस्तावेजों व रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
एसडीएम ने बताया कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !