कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

अंबेडकर जयंती पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा का ‘गांव चलो–संपर्क अभियान’

News Ad Slider


अम्बेडकर समरसता के प्रतीक – नितेश अग्रवाल


भारतीय जनता पार्टी के अंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने अनुसूचित जाति बहुल ग्राम भालूचूवा में ‘गांव चलो–संपर्क अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क किया।
इस दौरान अग्रवाल ने अनुसूचित जाति बस्तियों में घर-घर जाकर नागरिकों से भेंट की एवं उनसे आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने स्थानीय जनमानस को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।


अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर अनुसूचित जाति समुदाय के उत्थान हेतु अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी का संकल्प है।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
भाजपा का यह ‘गांव चलो–संपर्क अभियान’ अंबेडकर जयंती पखवाड़े के अंतर्गत निरंतर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक पहुंचकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस दौरान गांव में निर्मित आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लोकचन्द साहू, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, जनपद सदस्य भागवत बंजारे, सरपंच चन्द्र दिवाकर, हीरो जांगड़े, आशाराम लहरें, रुपचंद, कामदत गेंडरे सहित कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !