बोड़ला नगर में अभाविप ने निकाली एक हजार फिट लम्बी तिरंगा यात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोड़ला इकाई के नेतृत्व में आजादी की यादों को जन जन तक पहुंचाने राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत होने नगर में एक हजार एक फिट का तिरंगा रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री पुर्णेन्द्र सिन्हा ने कहां की आज का यह तिरंगा यात्रा भारतीय जन में भारत भक्ति की प्रेरणा देने वाली है।आज के युवाओं से आह्वान करता हूं कि मां भारती सच्ची सेवा करनी है तो अधिकारों के साथ साथ हमें अपने कर्तव्यों को भी निभानें की आवश्यकता है।देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को नमन करता हूं प्रणाम करता हूं।

परिषद वक्ता के रूप में अमन नाम देव ने बताया कि अभाविप छत्तीसगढ़ के अंदर बड़े रूप में तिरंगा यात्रा करते हुए आजादी के यादों को संजोए रखने का काम कर रही है।
अभाविप के नगर अध्यक्ष रवि वर्मा जी ने बताया की इस ऐतिहासिक तिरंगा रैली का नगर के में भव्य स्वागत के लिए समस्त नागरिकों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल जी रहे,

नगर मंत्री वेदांत चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को समाप्ति की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक गजाधर वर्मा, रुपेश भट, राजेश यदु , ईश्वर वर्मा, सभापति संदीप गुप्ता जी, दीपक मरकाम, हेमू श्रीवाश, तुलसी यादव, श्याम , अमित , खेमलाल साहू, संजू, भोला, कुंती, नीति, रोशन , मानस, सूरज, मिथलेश, अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।