कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप


कबीरधाम। बोड़ला विकासखंड स्थित प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झरने के नीचे पानी में शव तैरता देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण जब जलप्रपात की ओर पहुंचे, तभी उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी मिलान किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। यह हादसा है या कोई साजिश, इस पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !