कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बखारीपाठ पहुँच कर रामधुनी धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और जिले की खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा

News Ad Slider

कवर्धा : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र ग्राम बखारीपाठ में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और जिले तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास, समृद्धि,खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।
उन्हांने बखारी पाठ के समृद्धि और विकास के लिए पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण और मंच निर्माण कराने के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होने राम मंडली में आए पांच मंडली को 21-21 सौ रूपए देने की घोषणा की। उन्होने मेला समिति की अन्य मांगों पर भी सैद्धांतिक सहमति देते हुए सभी मांगों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा करने का भरोसा भी दिलाया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्राम बखारीपाठ आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है। यहां नागरिक प्राचीन काल से पूजा-अर्चना करते आएं है। जिसका पौराणिक महत्व है। यह क्षेत्र दार्शनिक स्थल के लिए प्रसिद्ध है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में 16 ग्राम और 10 ग्राम पंचायत के लोग बखारीपाठ में पूजा अर्चना करने आते है और धार्मिक जनआस्था का केन्द्र है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास होने से नागरिकों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार क्षरा द्वारा अंचल के गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। गांव के विकास होने से शहर तक पहुंच का मार्ग बनेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष  संतोष पटेल, ईश्वरी साहू,  नितेश अग्रवाल,  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  श्रीकांत उपाध्याय,  मनिराम साहू,  नरेन्द्र मानिकपुरी सहित बखारी पाठ मेला समिति के पदाधिकारी सहित आसपास के ग्रामीजन और पंच-सरपंच जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !