
बोड़ला – वनांचल में स्थित शासकीय हाई स्कूल बैरख के सभागार में आज कक्षा नवमी के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा को एक उत्सव के तरह मान कर खुशी के साथ दिलाने कहा एवं सभी बच्चों को परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी।कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय में अध्यापन के अनुभव साझा किया। कहा नवमी के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर को कंपास, पेन भेंट किए एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू नागवंशी को प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत होने पर विदाई दी गई।कार्यक्रम को जनपद सदस्य सरला श्याम मसराम, सरपंच सुधारी मसराम, व्याख्याता संजय कुमार जायसवाल, प्रेमलता ठाकुर, प्रदान पाठक आरती झारिया प्रधान पाठक सुरतिया राम साहू,चमेश रावटे, केशव प्रसाद भारद्वाज, चैन सिंह धुर्वे एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।



