कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बलौदाबाज़ार की गायत्री मानिकपुरी बनीं ‘मिसेस दिवा ऑफ बस्तर 2026’, प्रदेश का बढ़ाया मान

News Ad Slider

बलौदाबाज़ार। बस्तर अंचल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कांकेर में आयोजित भव्य फैशन इवेंट ‘आइकॉनिक ऑफ बस्तर 2026’ में बलौदाबाज़ार की प्रतिभाशाली गायत्री मानिकपुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिसेस टाइटल विनर 2026: दिवा ऑफ बस्तर छत्तीसगढ़’ का खिताब अपने नाम कर लिया। 28 मार्च 2026 को आयोजित इस गरिमामयी प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित किया।


देशभर के प्रतिभागियों के बीच लहराया परचम
बी.बी. फाउंडेशन और ए.एस. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजक क्षमा बंजारे और अर्पिता सिंह रहीं। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा और देश के अन्य राज्यों से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद गायत्री मानिकपुरी ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
गायत्री मानिकपुरी की यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दृढ़ संकल्प और सही मंच को देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
आयोजन को मिली सराहना
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कला प्रेमियों ने विजेता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !