बैरख हाई स्कूल में एड्स दिवस की जानकारी दी गई ….

वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख में एड्स दिवस पर प्रकाश डाला गया। संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य एच आई वी/एड्स के बारे मे जागरूकता बढ़ाना, बीमारी से प्रभावित लोगों का समर्थन करना और महामारी के खिलाफ लोगों को एक जुट करना है। यह दिन एच आई वी/एड्स से मरने वाले लोगों की याद में और नए संक्रमणों को रोकने और एड्स को समाप्त करने के वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने के लिए भी मनाया जाता है।

विश्व एड्स दिवस की शुरुआत 1 दिसंबर 1988 को डब्लू एचओ और यूएन ने मिल कर विश्व एड्स दिवस की शुरुआत की। कार्यक्रम में व्याख्याता संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि विश्व एड्स दिवस एक विश्व व्यापी स्वास्थ्य सेवा दिवस है जो पिछले 37 वर्षों से हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने बताया कि यह दिवस एच आई वी संक्रमण के बारे में लोगों को शिक्षित करने और बीमारी से जुड़े कलंक और भेदभाव को कम करने में मदद करता है। कार्यक्रम में प्राचार्य सोहन कुमार यादव, व्याख्याता संजय जायसवाल, प्रेमलता ठाकुर शिक्षिका चमेश रावटे एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।


