कवर्धा

पंडरिया विधायक भावना बोहरा पर द्वेष की राजनीति का आरोप, सड़क निर्माण रुकने से ग्रामीणों में आक्रोश

News Ad Slider

युवा नेता आनंद ठाकुर ने इस पर कहा कि राजनीती द्वेष और पार्टी विशेष के बड़े नेता के चलते रोड निर्माण कैंसिल किया गया है।

पंडरिया क्षेत्र के बंशापुर प्राणखैरा और धौराबंद गांवों में सड़क निर्माण कार्य ठप होने के बाद सियासत गरमा गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक भावना बोहरा पर राजनीतिक द्वेष के चलते विकास कार्यों में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत होने के बावजूद अचानक बंद कर दिया गया। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार ने विधायक के दबाव में आकर काम रोक दिया। गांववासियों का यह भी कहना है कि यदि सड़क निर्माण पूरा हो जाता तो हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलती, लेकिन राजनीतिक खींचतान के कारण विकास कार्य अधर में लटक गया है।
गांव के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर किसके निर्देश पर काम रोका गया? यदि कार्य में कोई तकनीकी या प्रशासनिक बाधा थी तो इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य पुनः शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि विभाग इस पूरे मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या रुका हुआ सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो पाता है या नहीं।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !