पीएम श्री सेजेस पोंडी में अंतर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, शिशु मंदिर पांडातराई बनी विजेता

पोंडी- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय पोंडी में एक दिवसीय अंतर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शाला विकास समिति एवं स्कूल प्राचार्य के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कुल 12 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में सेजेस पोंडी, शिशु मंदिर पांडातराई, हाई स्कूल मोहगांव, उच्चतर माध्यमिक शाला खरहट्टा, रानी दुर्गावती कवर्धा, चैतन्य स्कूल पोंडी, के. व्ही. कवर्धा, आरपीएस कवर्धा, शिशु मंदिर कवर्धा सहित अन्य टीमों ने अपना दमखम दिखाया।सेमीफाइनल मुकाबले सेजेस पोंडी, के. व्ही. कवर्धा, शिशु मंदिर पांडातराई एवं आरपीएस कवर्धा के बीच खेले गए। इसके पश्चात फाइनल मैच सेजेस पोंडी और शिशु मंदिर पांडातराई के मध्य रोमांचक रहा, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शिशु मंदिर पांडातराई की टीम ने 02–01 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिशु मंदिर पांडातराई एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाली सेजेस पोंडी की टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि मनीराम साहू, सांसद निज सहायक गजराज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति अध्यक्ष वेद साहू ने की।इस अवसर पर प्राचार्य एस. के. गुप्ता, रूप सिंह धुर्वे, दिलीप श्रीवास्तव, शिव नारायण यादव, विजय साहू, रवि निषाद, शुभम केसरी, उप सरपंच मुकेश कुम्भकार,शुभम चंद्रवंशी, रामफल चंद्रवंशी, एन. के. चंद्रवंशी, प्रमोद वर्मा, पीटीआई चंद्राकर, लक्ष्मण वर्मा, राकेश साहू, आशिफ़ खान, एस एन वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का




