कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में देहव्यापार का भांडाफोड, कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों में छापेमार कार्रवाई कर 8 युवती और 2 युवक को किया गिरफ्तार, फरार एजेंट की तलाश जारी।

News Ad Slider

कवर्धा: जिले में देहव्यापार की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसपर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कवर्धा शहर के राजनांदगांव बायपास मार्ग स्थित एक मकान से 04 युवतियों को गिरफ्तार किया है वहीं खुटू मार्ग स्थित एक मकान से 04 युवती और 02 युवक को पकड़ा है, पुलिस ने सभी पर कारवाई कर न्यायालय में पेश किया है, वही फरार एजेंट की तलाश की जा रही है।

सीटी कोतवाली प्रभारी लालजी सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में देहव्यापार का धंधा चल रहा है, जिसपर पुलिस ने अपने मुखबिर को सक्रिय किया और संदिग्ध स्थानों पर नजर रखने को कहा, गुरुवार रात्रि पुलिस को सूचना मिली की शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित एक मकान एवं खुटू नर्सरी मार्ग स्थित एक मकान में अन्य जिलों से लड़कियां पहुंची हुई है पुलिस ने समय का इंतजार किया और आधी रात दोनों जगहों पर एक साथ घेराबंदी किया और मकान कि तलाशी लेने पर राजनांदगांव बायपास स्तिथ मकान से 04 युवती बरामद हुई जो कि अलग-अलग जिलों से यहां पहुंची हुई थी, वही खुटू मार्ग स्थित मकान से 04 युवती और 02 युवक संदेहास्पद स्थिति में मिला पुलिस ने सभी को थाना ले आई युवतियों से पुछताछ में युवतियों ने जुर्म कुबूल किया वहीं इन्हें यहां बुलाने वाली एजेंट मौके से फरार हो चुकी थी जिसकी तलाश जारी है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !