
बोड़ला – शासकीय हाई स्कूल बैरख प्रांगण में आज रानी दुर्गावती की छाया चित्र में माल्यार्पण एवं पूजन के पश्चात संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि भारत की महानतम वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 में हुआ था। इन्होंने अपनी मातृभूमि और आत्म

सम्मान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर भारत शासन द्वारा 24 जून 1988 को उसके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया।1550-1564 ई. में गोंडवाना की रानी थी। उन्होंने गोंडवाना के राजा संग्राम शाह के बेटे राजा 1550-1564 तक गोंडवाना की रीजेंट के रूप में काम किया।रानी दुर्गावती, गोंडवाना साम्राज्य की वीर शासिका, ने 51 युद्धों में विजय प्राप्त की और अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए 24 जून सन 1564 में शहादत दी। उनका बलिदान और साहस भारतीय इतिहास में अमर रहेगा। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव एवम् शिक्षक और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।