Uncategorized

UP: कुशीनगर में शादी की रस्म के दौरान हादसा, स्लैब टूटने से कुएं में गिरीं महिलाएं, 13 की मौत

News Ad Slider

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शादी की रस्म के दौरान देर रात एक बड़ा हादसे में 11 महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में कुछ बच्चियां भी शामिल हैं। बताया जाता है कि नौरंगिया टोला गांव में शादी समारोह के दौरान हल्दी की रस्म हो रही थी। गांव के एक पुराने कुएं पर बड़ी संख्या में महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए जमा हुई थीं। इसी दौरान कुएं का स्लैब टूट गया और उस पर बैठी महिलाएं और बच्चे कुएं में गिर गया। इन महिलाओं के ऊपर कुएं के स्लैब का मलबा भी गिर गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गी जबकि 2 लोगों की हलात गंभीर है।

 कुल 22 महिलाएं कुएं में गिरीं 

जानकारी के मुताबिक 22 महिलाएं हल्दी के दौरान होने वाली रस्म के लिए कुएं पर आई थीं। अचानक कुएं का स्लैब टूटा और करीब 22 महिलाएं कुएं में गिर गईं। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन 11 लोगों के नहीं बचाया जा सका। हादसे में 2 महिलाओं की हालत गंभीर है। गांववालों का कहना है कि एम्बुलेंस आने में देरी हुई। अगर एम्बुलेंस समय पर आ जाती तो कई और जानें बचाई जा सकती थी।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 

हादसे के बाद प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया। डीएम ने भी मौके का मुआयना किया। हालांकि प्रशासनिक अमले के पहुंचने के बाद रेस्क्यू के काम में तेजी आई। वहीं कुशीनगर के डीएमएस. राजलिंगम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !