कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में भाजयुमो का युवा संपर्क अभियान, उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओं से संवाद

News Ad Slider


कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कवर्धा में “युवा संपर्क अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत आर्मी ग्रुप के युवा अभ्यर्थियों से भेंट कर उनसे संवाद स्थापित किया गया।


यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में, भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उमंग पाण्डेय सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं को कॉपी एवं पेन भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत हॉस्टल संपर्क अभियान, बस्ती चलो अभियान एवं युवा संपर्क अभियान का भी व्यापक स्तर पर संचालन किया गया। शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर तथा विभिन्न हॉस्टलों में पहुंचकर युवाओं से संपर्क स्थापित किया गया, जिससे संगठन का आमजन एवं युवाओं से जुड़ाव और मजबूत हुआ।


इस अवसर पर भाजयुमो जिला कबीरधाम के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष: नीतीश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, सौरभ सिंह, सुदर्शन कुंभकार, नरोत्तम साहू, अस्वन साहू;
महामंत्री: अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल;
मंत्री: धनराज सिंह परमार, सौरभ शर्मा, प्रताप धुर्वे, रामचरण साहू, केशरीचंद सोनी, कृष्णा साहू;
कोषाध्यक्ष: हुमलाल पटेल;
सह कोषाध्यक्ष: रमेश मेरावी, योगेश ठाकरे;
कार्यालय प्रभारी: योगेन्द्र ठाकुर;
सह कार्यालय प्रभारी: अजय केशरवानी;
जिला प्रचार-प्रसार: पुरण राजपूत, प्रीतम चन्द्राकर, संदीप गुप्ता, शत्रुघ्न धुर्वे, हिमांशु सिंह;
जिला कन्या संयोजिका: भगवती मिरज, विद्या गंधर्व;
जिला कन्या सह संयोजिका: मोनिका विश्वकर्मा, सिमरन ठाकुर;
खेल एवं कला प्रमुख: विष्णु साहू, रमाकांत चंद्रवंशी, डिगेश्वर पटेल;
सूचना प्रमुख: हरीश चंद्रवंशी, आयुष वर्मा, शिवशंकर भल्लावी, उदय मानिकपुरी, उदित शर्मा;
मन की बात प्रमुख: दीपक सिन्हा, दीपक ठाकुर, अतुल दुबे;
जिला प्रवक्ता: मिथलेश बंजारे, ऋषभ वर्मा, हेमचंद्र चंद्रवंशी, मुकेश सिन्हा;
प्रशिक्षण प्रमुख: कृष्णा साहू (रामहेपुर), आशीष सोनी, धर्मेन्द्र चंद्रवंशी;
सह प्रशिक्षण प्रमुख: ललित बैगा, लक्ष्मण सत्यवंशी, नीलेश चंद्रवंशी (लोहरसी);
नीति अनुसंधान: राजेश साहू, पुरुषोत्तम निर्मलकर;
सोशल मीडिया प्रभारी: दुर्गेश दुबे, संजय निषाद, राकेश साहू, यश कुमार धुर्वे, तेजप्रताप तिवारी;
सोशल मीडिया सह प्रभारी: विकास कुर्रे, राजेश दिवाकर, शिवचरण ठाकुर, विक्रम साहू;
मीडिया प्रभारी: दीपक सोनी, हर्ष खुराना, पुष्पराज सिंह, हरीश चंद्रवंशी, अरविंद परमार, चंदन मानिकपुरी, अमन पाठक;
जिला स्वाध्याय मंडल: कार्तिक सोनी, रमन खनूजा, डॉ. नारद बंजारे।
उक्त सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित यह अभियान युवाओं को जोड़ने, जागरूक करने एवं उनके भविष्य को दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !