Uncategorized

झटका: खुदरा महंगाई जनवरी में बढ़कर 6.01 प्रतिशत पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और महंगी हुई

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर है। देश में खुदरा महंगाई की दर जनवरी में बढ़कर 6.01 प्रतिशत पर पहुंच गई। खुदरा महंगाई दर का यह स्तर रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे से ऊपर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर दिसंबर 2021 में 5.66 प्रतिशत और जनवरी 2021 में 4.06 प्रतिशत थी। 

खाने-पीने की चीजें और महंगी हुई

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य उत्पादों की महंगाई दर जनवरी 2022 में 5.43 प्रतिशत रही जो इससे पिछले महीने 4.05 प्रतिशत थी। रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर गौर करता है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ खुदरा महंगाई दर चार प्रतिशत पर बनाये रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। 

हरियाणा में सबसे अधिक महंगाई 

राज्यों की बात करें तो सबसे अधिक खुदरा महंगाई हरियाणा में दर्ज की गई है। एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में जनवरी महीने में खुदरा महंगाई की दर 7.23 प्रतिशत रही जो सबसे अधिक है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में महंगाई दर्ज की गई है। सबसे कम महंगाई पंजाब में देखने को मिली है। 

शहरों के मुकाबले गांवों में अधिक महंगाई 

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी महीने में खुदरा महंगाई शहरों के मुकाबले गांवों में अधिक रही है। जनवरी महीने में गांवों में खुदरा महंगाई की दर 6.12 प्रतिशत रही तो शहरों में 5.91 प्रतिशत दर्ज की गई। 

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !