कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

हाई अलर्ट के बीच भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक हुए स्नैचरों का शिकार, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लेकर फरार बदमाश

News Ad Slider


रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik स्नैचिंग का शिकार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि विधायक संभल भी नहीं पाए।
खास बात यह है कि यह वारदात ऐसे समय हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शहरभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा नेता Dharamlal Kaushik छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !