कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बांधाटोला गौठान में गोपाष्टमी पर गूंजी भागवत कथा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू हुईं शामिल

बोड़ला। नगर पंचायत बोड़ला के बांधाटोला स्थित गौठान में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू भी शामिल हुईं, जिन्होंने कथावाचक महाराज जी का सम्मान कर कथा का श्रवण पान किया।


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सावित्री साहू ने कहा कि गोपाष्टमी के अवसर पर गौठान में कथा का आयोजन करने का उद्देश्य गौ माता की महिमा और उनके संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
कथा के दौरान कथावाचक महाराज जी ने गौ माता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। महाराज जी ने बताया कि गौ सेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भी स्वयं गौ सेवा करते थे, इसलिए गोपाष्टमी का पर्व हम सभी के लिए गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा का संकल्प लेने का दिन है।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे कथा सुनने पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और गौ सेवा का वातावरण बना रहा।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !