कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ से पंख लगा रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों के सपने, विधायक भावना बोहरा ने छात्रों का बढ़ाया हौसला


पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों को मिल रहा एआई, रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग और ड्रोन तकनीक का प्रैक्टिकल ज्ञान


ग्रामीण और शहरी शिक्षा के अंतर को मिटाकर प्रतिवर्ष 5,000 विद्यार्थियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य


पंडरिया। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, पंडरिया में संचालित ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की कार्यशाला का क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर विज्ञान से जुड़े उनके सवालों, जिज्ञासाओं एवं रुचियों को जाना। विधायक ने बच्चों की उत्सुकता और सीखने की ललक की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर नया सीखने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।


विधायक भावना बोहरा की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सरकारी और ग्रामीण स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ना है। एक विशेष बस में संचालित इस प्रयोगशाला के माध्यम से क्षेत्र के शासकीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग, एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और ऑगमेंटेड/वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसे विषयों पर प्रैक्टिकल

प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल के जरिए हर साल लगभग 5,000 विद्यार्थियों तक सीधे तकनीकी शिक्षा पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा, “पंडरिया के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता बस उन्हें सही मार्गदर्शन और आधुनिक अवसर उपलब्ध कराने की है। किसी भी बच्चे का सपना संसाधनों की कमी के कारण अधूरा नहीं रहना चाहिए। ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के माध्यम से हम बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि प्रयोग और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। यही बच्चे आने वाले भारत की नई शक्ति हैं।”


शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अन्य प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि बेटियों की उच्च शिक्षा में सुगमता के लिए क्षेत्र में 10 निःशुल्क बस सेवाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे 1,500 से अधिक छात्राएँ सुरक्षित कॉलेज पहुँच रही हैं। इसके अलावा ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ के माध्यम से स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जहाँ के विद्यार्थियों ने सैन्य बल, पुलिस बल और NEET जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !