इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

पंडरिया/इंदौरी:
नगर पंचायत इंदौरी में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें ₹1.45 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन और ₹49.97 लाख के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
चौकों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को सौगात
कार्यक्रम के दौरान विधायक बोहरा ने भारत माता चौक निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य तथा मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड क्रमांक 14 में मुक्तिधाम विकास कार्य, निकाय क्षेत्र में व्यावसायिक दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण तथा मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इंदौरी के अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। विगत वर्षों में नगर पंचायत के लिए लगभग ₹10 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, साथ ही अधोसंरचना मद के तहत ₹2 करोड़ की प्राविधिक स्वीकृति भी प्राप्त हुई है।
“भारत माता चौक और मां कर्मा माता चौक से नगर को नई पहचान मिलेगी। वहीं मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ होगा। हमारा लक्ष्य विकास का लाभ हर वार्ड और हर परिवार तक पहुंचाना है।”
— भावना बोहरा, विधायक (पंडरिया)
‘सेवा संकल्प अभियान’ और सुशासन का असर
विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला और गरीब—तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। पंडरिया विधानसभा के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से लेकर नगरों तक पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली और सिंचाई की सुविधाएं तेजी से बढ़ाई जा रही हैं।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पंचायत इंदौरी के प्रभारी रोशन दुबे, अध्यक्ष श्रीमती मित्रिन बाई मांडले, उपाध्यक्ष जसवंत साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि रामसुख जायसवाल, मंडल महामंत्री मनोज बंजारे, राजू चंद्रवंशी, नारद साहू, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी उपस्थित रहे।




