कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भारी वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 15 गाड़ियों से 30 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला


बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में सुहेला पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सुहेला-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर की गई इस कार्यवाही में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 भारी वाहनों (18 व 22 चक्का वाले ट्रक/ट्रेलर) पर चालानी कार्यवाही की गई।


थाना सुहेला पुलिस ने ओवरलोड परिवहन, लिफ्टर उठाकर गाड़ी चलाने और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹30,000 का शमन शुल्क वसूला। एसपी गौरव राय ने स्पष्ट कहा है कि ओवरलोड और नियमविरुद्ध चलने वाले वाहन गंभीर हादसों की वजह बनते हैं। सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !