शाश्वत स्कूल बलौदा बाजार के विद्यार्थियों का शानदार परीक्षा परिणाम, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल

शाश्वत स्कूल, बलौदा बाजार के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 12वीं, 10वीं, 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
कक्षा 12वीं में चंचल वर्मा (93.4%), माधुरी (93%), अनुष्का बंजारे (92.6%), रीति सोनी (87.8%), जागृति (87%) एवं श्यामकुमारी (86.2%) ने उल्लेखनीय अंक अर्जित किए।
कक्षा 10वीं में अमिता बंजारे (92.3%), श्वेता मधुकर (91%), पूजा (91%), मुस्कान वर्मा (88.6%), मंजीत (87.6%) एवं इच्छा वर्मा (86.5%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों में वैभव लक्ष्मी सिदे (94.65%), भूमि (93.9%), भाग्यश्री वर्मा (92.5%), साइका अंजुम (92.3%), साक्षी नारंग (91.6%), ऐश्वर्य (91.5%), अंजली यादव (91.4%), दिव्या मिरी (91.25%), सोनिया साहू (90.9%), उषा नवरंगे (90.8%), विभा बंजारे (90.65%), सूर्यकांत (90.5%), रनछोर वर्मा (90.1%), डोमेंद्र वर्मा (90%), अंकित ठाकुर (92.1%), सिद्धार्थ निर्मलकर (91.85%), सिमरन गर्ग (91.7%), ईशा बघेल (90.3%), संदीप बंजारे (90.3%) एवं समीर साहू (90.15%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
कक्षा 8वीं में ओजस्वी वर्मा (97.13%), कामना (96.28%), किरण (96.23%), कुशाग्र पटेल (96.13%), इंदु कुमारी खुंटे (94.98%), डिंपल केवर्त्य (94.75%), निशा (94.17%), आर्यन वर्मा (93.75%), श्रेयांश (93.68%), डिगेश्वर वर्मा (93.6%), भवानी साहू (93.15%), अनन्या नारंग (93.17%), लाजमी साहू (92.63%), नेहा रजक (92.93%), रोनक पांडे (92.08%), खुशबु सेन (91.85%), निधि पात्रे (91.7%), तुलेश्वर (91.65%), एहसान राजा (91.25%), शिवानी ध्रुव (91.17%), कंचन रात्रे (91.08%), मानवी वर्मा (90.82%), धनराज अवधोलिया (90.8%), साक्षी गजेंद्र (90.73%), युगल रजक (90.33%), पुष्पंत साहू (90.28%), सिमरन बी (90.12%) एवं नितिन साहू (90.08%) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



