कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रविशंकर वर्मा ने जन्मदिन पर किया बलौदाबाजार प्रेस क्लब का दौरा, पत्रकारों का आत्मीय सम्मान


बलौदाबाजार प्रेस क्लब में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रविशंकर वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर एक आत्मीय एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन पर श्री वर्मा ने प्रेस क्लब भवन पहुंचकर सभी का दिल जीत लिया, जहां प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी सहित पदाधिकारियों और पत्रकारों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


श्वेत गमछा व श्रीफल भेंट कर बढ़ाया पत्रकारों का मान
इस विशेष अवसर पर रविशंकर वर्मा ने भी पत्रकारों के प्रति आत्मीयता दिखाते हुए उपस्थित पत्रकारों को श्वेत गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की, जो इस मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।


प्रेस वार्ता में जनहित और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा
सम्मान समारोह के बाद एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारिता और जनप्रतिनिधित्व के बीच संवाद हुआ। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, और जनहितकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए समाज और प्रशासन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम कहा।
प्रेस क्लब के पत्रकारों ने भी क्षेत्र के कई ज्वलंत मुद्दे उठाए, जिन पर श्री वर्मा ने गंभीरता से विचार कर समाधान हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया।
बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद
इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, सचिव दलजीत सिंह चावला, उपाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव, विजय शंकर तिवारी, राजेश्वर गिरी, उमेश बाजपेई, मिथिलेश वर्मा, पुष्पकांत मेजर, आभास शर्मा, गोविंद रात्रे, श्रवण ध्रुव, देवेंद्र साहू, गणेश साहू, राघवेंद्र सिंह और हिमांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब परिवार ने श्री वर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !