कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बोड़ला नगर में पहली बार होगा जस गीत प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन

एकता दुर्गा उत्सव समिति की अनूठी पहल

बोड़ला नगर में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एकता दुर्गा उत्सव समिति (लक्ष्मी चौक दैहान पारा) द्वारा एक भव्य ‘जस गीत प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। बोड़ला नगर में माता रानी की सेवा में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


एकम से नवमी यानी 11 से 19 तक गूंजेंगे जस गीत
समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता प्रतिपदा (एकम) से नवमी यानी 11 से 19 तारीख तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समय प्रतिदिन संध्या 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आकर्षक पुरस्कार और नियम
प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए समिति द्वारा आकर्षक इनाम रखे गए हैं:
प्रथम इनाम: 5100/- रुपये
द्वितीय इनाम: 3100/- रुपये
तृतीय इनाम: 2100/- रुपये
सभी विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण दशहरा के दिन शाम 07:00 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रस्तुति से 2 घंटे पहले अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को अपना वाद्ययंत्र स्वयं लेकर आना होगा। समिति द्वारा सभी के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई है, हालांकि रात में ठहरने के लिए व्यक्तिगत व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
विशेष आमंत्रण
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त भक्तगणों से इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने की अपील की है। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय ही सर्वमान्य होगा।
संपर्क सूत्र:
इस प्रतियोगिता या पंजीयन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 8815056040, 6266164864, 9179777162, 870195941, 9752616805

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !