कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

पीएम श्री सेजेस बोड़ला में छात्र-छात्राओं को सौंपी गई शाला स्तरीय जिम्मेदारियां


बोड़ला। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) बोड़ला में छात्र-छात्राओं को शाला स्तरीय विभिन्न गतिविधियों व अनुशासनात्मक दायित्वों का आवंटन कर सम्मानित किया गया। शाला परिवार के समक्ष आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार खरे द्वारा छात्र-छात्राओं को बैच एवं रिबन पट्टी पहनाकर पदभार सौंपा गया।
कार्यक्रम में सीनियर हेड गर्ल के रूप में मौसमी चंद्रवंशी, जूनियर हेड गर्ल वैदेही साहू, सीनियर हेड बॉय आँजनेय अवस्थी तथा जूनियर हेड बॉय के पद पर शुभम दास को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही समस्त कक्षा शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं के क्लास मॉनिटरों को बैच पहनाकर संबोधित किया।
विभिन्न विभागों के प्रभारियों में डिसिप्लिन इंचार्ज के. एस. साक्षी व धर्मदास (जूनियर में भूमि चंद्रवंशी), संस्कृति इंचार्ज अंशिका मानिकपुरी (जूनियर में डॉली अवस्थी) तथा स्पोर्ट्स इंचार्ज के रूप में सलीम पटेल व रिया साहू (जूनियर में प्रिंस एवं पायल पटेल) को बैच पहनाकर सम्मानित किया गया।
पीटीआई जगतारण झरिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को चार प्रमुख हाउस में विभाजित कर दल नायक (हाउस कैप्टन) चुने गए:
शिवनाथ हाउस: प्रवीण व गायत्री (जूनियर: राकेश, प्रियंका मरकाम)
अरपा हाउस: हर्ष वर्मा व पायल मरकाम (जूनियर: अजय व लक्ष्मी)
महानदी हाउस: उमेश व प्रियंका धुर्वे (जूनियर: सोम व वंशिका अवस्थी)
इंद्रावती हाउस: दुष्यंत व लिलेश्वरी (जूनियर: लक्की व मोनाली)
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन स्पीकर रीना पंडित द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक युवराज निर्मलकर, सीताकांता दास, आशा सोनी सहित समस्त शाला स्टाफ उपस्थित रहा।
प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को जब तक कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाती, तब तक उनमें नेतृत्व और कार्य करने का अनुभव विकसित नहीं होता। यह अवसर उनके भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। समस्त शाला परिवार ने दायित्व प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !