कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने किया हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती व प्रसाद वितरण

News Ad Slider


कवर्धा। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष  उमंग पांडे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत कवर्धा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित पंडरिया क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और रामायण पाठ किया तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडे ने कहा कि भगवान हनुमान एवं भगवान भोलेनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है और उनका व्यक्तित्व करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल एवं विक्की अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी चंद्रकिरण तिवारी द्वारा विधिवत पूजन कराया गया।
पंडरिया में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रही, जिसमें प्रभा देवांगन, मीनाक्षी सिंह, संगीता हलवाई, काजल ठाकुर सहित अनेक महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !