कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर हिरासत में


बलौदाबाजार। शहर के वार्ड क्रमांक 20 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान पुष्पा ध्रुव (29 वर्ष), पति सोमनाथ ध्रुव के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या उसके देवर द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामले में आरोपी देवेंद्र ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !