कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

अवैध मवेशी परिवहन पर पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार


पंडरिया: कबीरधाम एसपी श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना पंडरिया पुलिस ने अवैध पशु परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम नरसिंहपुर कला के पास पिकअप वाहन (CG-09-JS-4877) से ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 मवेशियों को मुक्त कराया और वाहन सहित लगभग 3.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।


मामले में आरोपी अनिल कुर्रे, लेखराज महिलांगे, बलदाऊ चंद्राकर और अजय चंद्राकर को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक गौ-तस्करी के 14 मामलों में कार्रवाई करते हुए 8 वाहन जब्त, 40 आरोपियों को गिरफ्तार और 137 मवेशियों को सुरक्षित कराया है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !