कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल: पंडरिया में 30.93 लाख की लागत से नवनिर्मित ‘महिला चौपाटी’ का लोकार्पण


महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान
स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों के लिए महिलाओं को मिला बेहतर मंच
पंडरिया। क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने वार्ड क्रमांक 7 (सामुदायिक भवन के पास) में 30 लाख 93 हजार रुपये की लागत से निर्मित ‘महिला चौपाटी’ का लोकार्पण किया। शक्ति के पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से स्थानीय महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया।
महिला चौपाटी के शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं को छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार तथा अपनी आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक समर्पित एवं सुरक्षित मंच उपलब्ध होगा।


महिलाओं का सशक्तिकरण ही विकसित समाज का आधार: भावना बोहरा
लोकार्पण अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक परिवार की उन्नति नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार है। जब महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं, तो वे पूरे समाज की प्रगति में योगदान देती हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यह महिला चौपाटी माताओं और बहनों को अपने हुनर का उपयोग कर खुद की पहचान बनाने का अवसर देगी। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा की महिलाएँ आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ें।
डबल इंजन सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ
विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
महतारी वंदन योजना से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक संबल मिल रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से महिलाओं को छोटे उद्यम शुरू करने के लिए आसानी से ऋण सहायता प्राप्त हो रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल विकसित पंडरिया और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस गरिमामय लोकार्पण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !