कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: रिसदा में भारी वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौके पर मौत, दुर्गा दर्शन कर लौट रहा था परिवार

रिसदा। क्षेत्र में भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम रिसदा बस्ती के अंदर मुख्य मार्ग पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। ग्राम अमेरा निवासी एक परिवार मोटरसाइकिल से सुहेला दुर्गा दर्शन के लिए गया हुआ था। दर्शन कर वापस लौटते समय रिसदा बस्ती के भीतर एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार लगभग 1 से डेढ़ वर्ष (3 वर्षीय) की मासूम बच्ची भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार, थमे वाहनों के पहिए
घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद बस्ती मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और गाड़ियों के पहिए थम गए।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !