कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

अभिषेक अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम का पदभार ग्रहण किया

News Ad Slider

सर्वप्रथम भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भोले बाबा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

शासन की योजनाओं से समाज के अंतिम छोर तक समग्र विकास पहुंचाना प्रमुख लक्ष्य– नवनियुक्त सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

कवर्धा, 23 फरवरी 2026। जिला पंचायत कबीरधाम के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक अग्रवाल ने आज भोरमदेव मंदिर पहुंचकर बाबा भोरमदेव की पूजा अर्चना करने के बाद अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर  गोपाल वर्मा से सौजन्य मुलाकात भेंट की।तदुपरांत जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी ली। नव नियुक्त सीईओ जिला पंचायत ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री, राज्य शासन एवं कलेक्टर कबीरधाम के निर्देशानुसार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करना है। समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्यों से समग्र विकास की ओर बढ़ना लक्ष्य है। उन्होंने रोजगार, आजीविका एवं ग्रामीण परिवारों को उनका पक्का आवास समय पर मिले इसके लिए योजनाओं के बेहतर तालमेल से कार्य करने की बात कही।उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त सीईओ जिला पंचायत राज्य प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के अधिकारी है तथा मूल पद अपर कलेक्टर है। इससे पहले श्री अभिषेक अग्रवाल ने अपनी सेवाएं विभिन्न स्थान पर दी है। प्रथम नियुक्ति जिला महासमुंद में डिप्टी कलेक्टर के रूप में होने के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग पिथौरा, सरायपाली, कटघोरा, बोड़ला तथा अपर कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा, अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर, उपसचिव गृह विभाग एवं अपर कलेक्टर जिला दुर्ग में पदस्थ रहे है। वर्तमान में सीईओ जिला पंचायत के रूप में अपनी सेवाएं कबीरधाम जिले में देंगे और आप बहुत जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में पदोन्नत होने वाले हैं।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !