Uncategorized

भाजपा के विस्तारक योजना की हुई शुरूवात

बालाघाट। अंत्योदय के प्रणेता, और कूशल संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन शताब्दी अवसर पर गुरुवार को नगर के संगठनात्मक दृष्टिकोण से भाजपा के शक्ति केंद्र माता मंदिर वार्ड क्रमांक 1 के बूथ क्रमांक 174 और 175 में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश दिलीप भटेरे, जिला महामंत्री व जिला विस्तारक प्रभारी मौसम हरिनखेडे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष व नगर विस्तारक अजय देवनाथ बिसेन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, शक्ति केंद्र विस्तारक राकेश सेवईवार,वन्दना बारमाटे आईटी विस्तारक संतोष सिंगारे, बूथ अध्यक्ष डां.अक्षय कटरे और संजू वराडे समेत बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा विस्तारक योजना 2022 की शुरुवात की गई। जहां इन्होंने बूथ समिति की बैठक लेकर पेज समिति का निर्माण करने की बात कही। वही बूथ विस्तारक योजना के तहत इन समितियों के कार्यकर्ताओं की जानकारी डिजिटल ऑनलाइन पंजीयन करवाने की शुरुआत करी।ताकि पेज स्तर के कार्यकर्ताओं की जानकारी पूरी तरह से अपडेट रहे। इसी कड़ी में इन्होंने घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं से भेंट और जन संवाद कर उनकी ऑनलाइन जानकारी प्रविष्ट की। इस योजना के तहत बूथ विस्तारको 10 दिनों में 100 घंटे का समय दान देना होगा। जिससे संगठन का कार्य विस्तार अधिक से अधिक लोग जुड़ सके। इस अभियान में आमजन ने उत्साह पूर्वक अपनी जानकारी देते हुए भाजपा से जुड़ने की ललक जताई।

पार्टी का सबसे बड़ा अभियान: रमेश भटेरे

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी तक जितने भी अभियान हाथ में लिए हैं उन सभी में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। बूथ विस्तारक योजना राजनीतिक इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे द्वारा कही गई। श्री भटेरे ने कहा कि, इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन का कार्यविस्तार भी होगा। “संगठन एप्प” बूथ को डिजिटल बूथ बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी है।

जिले के सभी बूथ होंगे डिजिटल: मौसम हरिनखेरे

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मौसम हरिनखेरे ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हम सब की जिम्मेदारी है। हम बूथ डिजिटल तो करेंगे ही साथ में संवाद-संपर्क भी करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे जी के जनशताब्दी वर्ष में यह महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें हम सभी पूरी कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से इसके लिए जुटना है। संगठन एप्प जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति और बूथ के की-वोटर के नाम नम्बर और उनकी जानकारी उल्लेखित रहेंगी। एप्प से बूथ विस्तारक योजना में बूथ की जानकारी एकत्रित होगी। जिससे जिले के सभी बूथ सहित प्रदेश के 65 हजार बूथ डिजिटल होंगे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !