कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

यूट्यूब देखकर एटीएम काटने की साजिश नाकाम, गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

News Ad Slider


कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात को समय रहते विफल करते हुए एटीएम काटने की साजिश रच रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की सतर्कता और लगातार रात्रि गश्त के चलते यह सफलता मिली।


ज्ञात हो कि 04 फरवरी 2026 को पंजाब नेशनल बैंक, लोहारा के एटीएम को गैस कटर से काटने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जिले के सभी एटीएम की नियमित निगरानी एवं हर घंटे निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में 24 मार्च 2026 की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम एटीएम चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति एटीएम के पास घूमता मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी नंदलाल साहू (30 वर्ष), निवासी छोटूपारा, थाना सहसपुर लोहारा ने स्वीकार किया कि वह भारी कर्ज से परेशान था। उसने यूट्यूब वीडियो देखकर एटीएम मशीन काटने की तकनीक सीखी और एक ही बार में कर्ज चुकाने के उद्देश्य से चोरी की योजना बनाई।
आरोपी ने सहसपुर लोहारा, बिडोरा चौक, शांतिनगर लोहारा एवं छुईखदान क्षेत्र के एटीएम में गैस कटर से चोरी का प्रयास किया, लेकिन हर बार असफल रहा। पुलिस द्वारा सीन रीक्रिएशन कर घटना के तरीके का भी खुलासा किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल (CG07AP0793), गैस कटर, गैस एवं ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, नकाब, रेनकोट सहित वारदात में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई है।
कबीरधाम पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लालच या शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें और ईमानदारी से जीवनयापन करें।
इस कार्रवाई में थाना सहसपुर लोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एएसआई संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी अनंत, आरक्षक दुर्गेश टंडन, बलराम जायसवाल, राजू सोनवानी, बिनेश पोरते, तुषांत साहू, सीसीटीएनएस ऑपरेटर रवि जायसवाल सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !