कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

दामाखेड़ा कबीर आश्रम पर हुए हमले के विरोध में भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस का पुतला।

कवर्धा: बीते दिनों दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम में उदित मुनि साहब के ऊपर हमले का कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस का जलाया पुतला।
सोमवार को शहर के सिग्नल चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम साहू कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा की सत्ता छिनने के बाद कांग्रेस बौखला गई है और लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार को बदनाम करने के षणयंत्र रच रही है, कांग्रेस के लोग लगातार प्रदेश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हाल के महिनो में प्रदेश के बलौदाबाजार, सूरजपुर, कवर्धा और अन्य स्थानों पर हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं संलिप्ता पाई गई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को अशांत करने का काम किया है और अब इसी कड़ी में हम सबके आराध्य संत कबीर के दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम में उदित मुनि जी पर हमला निंदनीय घटना है। उन्होने कहा कि इस निंदनीय कृत्य के विरोध में ही आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला मुख्यालय कवर्धा में कांग्रेस का पुतला दहन किया है। वहीं जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की शांति पच नहीं रही है और वह इसे अशांत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पहले इस तरह के कृत्य कराती है और फिर इस पर राजनीति कर अपनी पूरी तरह से धूमिल हो चुकी छबि को बनाने का प्रयास कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के चाल, चरित्र को समझ चुकी है। यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष पटेल, जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा जी,कैलाश चंद्रवंशी, जिला मंत्री रोशन दुबे,शहर भाजपा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पीयूष सिंह ठाकुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, प्रदेश किसान मोर्चा नरेंद्र मानिकपुरी श्रीकांत उपाध्याय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोर्चा खिलेश्वर साहू, रवि राजपूत,उमंग पांडे ईश्वरी धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, तुकेश चंद्रवंशी, मनोज वैष्णव, मंडल अध्यक्ष अश्वन्न साहू हुमलालपटेल दुर्गेश दुबे अमित चंद्रवंशी, सुदर्शन कुंभकार, रमाकांत चंद्रवंशी अजय सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो तथा भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !