कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में लापरवाही करने वाले तकनीकी सहायकों का वेतन रोकने जिला CEO संदीप अग्रवाल ने दिए निर्देश।

News Ad Slider

कवर्धा: कबीरधाम जिले पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाली योजनाओं की समीक्षा की इस दौरान जिले के में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोर लापरवाही पाई गई जिसपर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने अधिकारी व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और कार्य में लापरवाही करने वाले 25 तकनीकी सहायकों का वेतन रोकने निर्देश दिया,
दरअसल कबीरधाम जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक 48657 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत थे सभी आवास जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जाना था लेकिन तकनीकी सहायकों की लापहरवाही के चलते अगस्त 2024 तक भी 2499 आवास निर्माण अधूरा है जबकि सभी आवास का तीसरी किस्त जारी हो चुकी है, ऐसे में जिला प्रशासन सीईओ ने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश कर तकनीकी सहायकों की तन्खवाह रोकने निर्देश दिया है और जल्द से जल्द निर्णय पुरा करने के आदेश दिए हैं।

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया की वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 48657 प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत हुए थे जिन्हें जनवरी 2024 तक पुरा किया जाना था लेकिन बारीश व कुछ कर्मचारियों के लापरवाही के चलते अगस्त 2024 तक 2499 मकान अपूर्ण पाए गए कार्य में लापरवाही करने वाले तकनीकी सहायकों का तनख्वाह रोक दिया गया है और चेतनी दी गई है कि आगे भविष्य में ऐसी लापरवाही ना हो।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !