कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने से जमीन रजिस्ट्री पुरी तरह प्रभावित, पब्लिक के साथ-साथ शासन का भी हो रहा करोड़ों का नुक़सान

News Ad Slider

कवर्धा: कबीरधाम जिले के स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखक संघ अपनी आठ सुत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिससे कबीरधाम जिले में स्टाम्प संबंधी सभी कार्य बुरी तरहां प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही शासन को भी प्रतिदिन करोड़ के राजस्व का हानि हो रहा है‌।

क्या है मांग

  1. दस्तावेज लेखन कार्य में दस्तावेज लेखकों को सर्विस प्रोवाइडर की आईडी प्रदान की जाए
  2. रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज केवल लाइसेंस धारी को ही दी जाए
  3. दस्तावेज लेखन शुल्क में वृद्धि किए जाए
  4. दस्तावेज लेखन और स्टाफ वेंडरों को दुर्घटना बीमा दे
  5. स्टाम्प वेंडरों को कमीशन बढ़ाया जाए
  6. लाइसेंस/ आईडी नवीनीकरण या जारी करने हेतु संघ की अनुशंसा किया जाए
  7. स्टाम्प वेंडरों को डेढ़ पर्सेंट कमिशन दिया जाना निर्धारित किया जाए
  8. ई स्टाम्प का कार्य लाइसेंस/आईडीधारी स्टाम्प वेंडरों द्वारा किया जाए
    अपनी इन आठ सूत्री मांग को लेकर कबीरधाम जिले के सभी स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसे रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज से संबंधित कार्य पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे पिछले दो दिनों से जमीन रजिस्टार ऑफिस में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है इससे राज्य सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपए का नुकसान राजस्व नुकसान हो रहा है। वही पंजीयन ऑफिस में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर और ग्रामीण इलाके से लोग अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने स्टांप खरीदने और अपने अन्य दस्तावेजों को तैयार करने कार्यालय तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार का काम नहीं होने से उन्हें बैरंग वापस जाना पड़ रहा है।

बाइट-01 जुनैद एवं हिंगोरा सचिव
बॉइट- ग्रामीण
बाइट 02-दुर्गेश केशरवानी, जिलाध्यक्ष दस्तावेज लेखक संघ

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !