महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात व्यंकट रोड़

प्रतिनिधि प्रमोद मिश्रा गुड्डू भैया की खास रिपोर्ट
रीवा स्थित बैजू धर्मशाला के प्रांगण से इन दिनांक,26.02.2025 (बुधवार) को प्रातःकाल 9.00 बजे निकाली जावेगी। भोलेनाथ की बरात बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर खन्ना चौराहा, व्यंकट रोड़, स्टेच्यू चौराहा, सांई मंदिर, चक्रधर सिटी, रसिया मोहल्ला, शिल्पी प्लाजा बी-ब्लाक से होते हुए स्वागत भवन, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड़ होते हुए एस०के०स्कूल के पास से मुड़कर श्रमकल्याण केन्द्र के पास स्थित पचमठा आश्रम

पहुँचेगी जहां शिव-पार्वती का विवाह विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर पचमठा आश्रम में दोपहर 01 बजे से सांयकाल 5.00 बजे तक भव्य
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रयागराज के धरोहर कला संग्रम ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय भजनगायिका शेफाली, कानपुर, टी-सीरीज एवं आस्था चैनल गायिका पूजा केसरवानी कानपुर, भजन सम्राट धर्मेन्द्र पाण्डेय सुल्तानपुर एवं कुमार बादल प्रयागराज द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा। स्टेज प्रोग्राम में गणेशा अवतार, सती दहन, महाकाली रौद्र रूप दर्शन, कृष्ण लीला एवं अयोध्या के रामलला के दर्शन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

पचमठा आश्रम में दिनांक 25.02.2025 को सुबह 10 बजे से अखण्ड मानस पाठ का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी शिव बरात आयोजन एवं जनकल्याण समिति द्वारा दिनांक 23.02.2025 को दोपहर 3.00 बजे स्थानीय व्यंकट रोड रीवा स्थित “रीवा मार्केट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मां लक्ष्मी गणेश भोलेनाथ,की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर पत्रकार प्रमोद मिश्रा गुड्डूभैया मारुति एक्सप्रेस विनोद शुक्ला जागरण के बाद में पत्रकार वार्ता चालू हुई, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि पूज्य श्री आदि शंकराचार्य जी द्वारा 1200 वर्ष पूर्व संवत् 818 में सनातन धर्म की स्थापना हेतु पांचवे मठ की स्थापना की गई थीं जो धर्म व अध्यात्म के केन्द्र के रूप में रीवा शहर के बीहर-बिछिया नदी के किनारे घोघर वार्ड नम्बर 34 में स्थित है।
पूज्य संत 1008 श्री मोतीदास जी महराज एवं संत श्री ऋषि कुमार जी महराज के कृपापात्र शिष्य समाजसेवी स्व. रमेश चन्द गुप्ता, स्व. पंडित

चन्द्रकांत शुक्ला, दैनिक आलोक प्रेस के प्रधान संपादक स्व. भाई भीखराज, स्व. त्रिवेणी प्रसाद तोमर, स्व. धनवन्तरिलाल गुप्ता, स्व० रामचरण गुप्ता एवं स्व. प्रभात मिश्रा कई दशकों से पचमठा आश्रम में विशाल भण्डारा का कार्यक्रम आयोजित करते थे एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम को परम्परानुसार आगे बढ़ाने का प्रयास शिव बरात आयोजन एवं जनकल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है, गुप्ता ने आगे बताया कि भगवान भोलेनाथ की बरात में धर्म ध्वजा, शहनाई, नगड़िया, घोड़ा, बग्घी, झंकार धमाल, भोलेनाथ की पालकी, राधाकृष्ण की रासलीला की झांकी, दुर्गा, काली एवं माँ चामुण्डा देवी की झांकी, कृष्ण सुदामा की झांकी, नंदी में सवार शिव पार्वती की झांकी, भोलेनाथ के परिवार की झांकी, राजस्थानी फोक डांस, गरबा नृत्य, अघोरी नृत्य, डमरू दल, संतजन तथा चलित आर्केष्ट्रा मुख्य
आकर्षण का केन्द्र रहेगी। भगवान भोलेनाथ की बरात का 108 स्थानों पर शिव बरात के मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जावेगा।
पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने शिव बरात के मार्ग में एवं पचमठा आश्रम में पर्याप्त साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था कराये जाने की मांग जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन से की गई। साथ ही भगवान भोलेनाथ बने बरात का जगह-जगह पर स्वागत
करने तथा अधिक से अधिक संख्या में भगवान भोलेनाथ जी की बरात में शामिल होकर भण्डारा प्रसाद ग्रहण करने का नगरवासियों से अनुरोध किया गया है।
पत्रकारवार्ता में मुख्य रूप से कमलेश अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, अनिल केशरी, राजेन्द्र निगम, सुरेश विश्नोई, सुनील अग्रवाल एड० प्रतीक पाण्डेय, सुशील वर्मा, संजय श्रीवास्तव, सुमित गुप्ता, विनोद गुप्ता, बंसीलाल साहू, सुरेश राय, ओम प्रकाश मिश्रा गुरू, रमाकांत पुरवार, अजय ताम्रकार, लवकुश गुप्ता, श्याम किशोर अग्रवाल, विनय सिंह, कृष्ण मुरारी मिश्रा, पियूष मिश्रा, अमित गुप्ता, राजेश भल्ला, प्रदीप दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।