कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

रानीदहरा मर्डर केस का खुलासा: मुख्य आरोपी पुणे से गिरफ्तार

News Ad Slider


बोड़ला। बहुचर्चित रानीदहरा हत्याकांड में बोड़ला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी देवेंद्र जायसवाल को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए पुणे में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
घटना के बाद से ही बोड़ला पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज कुछ दिनों के भीतर आरोपी तक पहुंच बनाई। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे के कारणों और पूरी घटना क्रम का खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रभर में बोड़ला पुलिस की सराहना हो रही है, वहीं लोगों में घटना को लेकर बनी दहशत भी कम होती नजर आ रही है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !