कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

मुनमुना प्राथमिक शाला में विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित: मेधावी छात्राओं को मिले चांदी के सिक्के

News Ad Slider


पंडरिया (कबीरधाम)। मुनमुना संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मुनमुना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। शाला के प्रधान पाठक श्री अतुल तिवारी द्वारा विगत तीन वर्षों से कक्षा 5वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को चांदी का सिक्का देकर प्रोत्साहित करने की परंपरा निभाई जा रही है।


तदानुक्रम में इस वर्ष 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित करने वाली कु. भूमि तथा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. आकांक्षा एवं कु. आराध्या को चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों एवं अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्था के शिक्षकों ने मंचासीन अतिथियों—सहायक संचालक (कबीरधाम)  एम. के. गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (पंडरिया)  दीपक ठाकुर एवं पूर्व खंड स्रोत समन्वयक  अर्जुन चंद्रवंशी का तिलक लगाकर, श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक  रघुनंदन गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मुनमुना शाला ने जिले में बनाई है विशिष्ट पहचान”
स्वागत उद्बोधन में सहायक संचालक श्री एम. के. गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पांडे के कार्यकाल के दौरान आयोजित ‘शिक्षा मड़ाई’ से ही मुनमुना विद्यालय ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पाठ्येत्तर गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं एवं प्राकृतिक वातावरण के बल पर यह विद्यालय आज भी अपने गौरव को कायम रखे हुए है।


स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल तीन बच्चों का नहीं, बल्कि आप सभी के लिए एक प्रेरणा है। पढ़ाई भी एक दौड़ की तरह है, जहाँ हर बच्चे को प्रथम आने का प्रयास करना चाहिए।” उन्होंने सभी बच्चों को आगामी सत्र में 90% से अधिक अंक लाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, शिक्षकों से अपील की कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बच्चों के जन्मदिन पर पौधारोपण करवाकर उनकी तस्वीरें साझा करें।
जर्जर भवन का निरीक्षण व आवश्यक निर्देश
समारोह के उपरांत अधिकारियों ने संकुल केंद्र मुनमुना एवं शाला परिसर के जर्जर भवन का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान पाठ्यपुस्तक व गणवेश वितरण की जानकारी ली गई तथा जर्जर भवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस पर ताला लगाने एवं दीवार पर “शाला संचालन वर्जित है” स्पष्ट रूप से लिखवाने के कड़े निर्देश दिए गए।
नेवता भोज के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के समापन पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री अतुल तिवारी द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों, अतिथियों एवं शिक्षक-कर्मचारियों के लिए विशेष ‘नेवता भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया।
विशेष उपस्थिति: संकुल प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन, शैक्षिक समन्वयक  रघुनन्दन गुप्ता, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक  लखनलाल चंद्रवंशी, श्रीमती भुनेश्वरी घृतलहरे, श्री खड़ानन कश्यप, श्रीमती प्रणिता बर्मन,  गणेशराम धुर्वे,  धर्मराज वर्मा,  जितेंद्र चतुर्वेदी सहित संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !