कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

देश के आर्थिक विकास को गति देने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश की गई बजट : राजेंद्र चंद्रवंशी

News Ad Slider

भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 का सीधा प्रसारण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट को बताया सर्वसमावेशी विकसित भारत पर दिया जोर

कवर्धा l केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का नौवां और कर्तव्य भवन में तैयार पहला बजट रविवार को संसद में पेश किया। जिसका सीधा प्रसारण भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सुनी गई l केंद्रीय बजट 2026 के सीधे प्रसारण को लेकर उत्साह का माहौल रहा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट को देखा और उसकी घोषणाओं का स्वागत किया। उन्होंने इसे ‘सर्वसमावेशी’ और विकासोन्मुखी बताया l केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में देश के आर्थिक विकास को गति देने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 53.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है। यह बजट बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और निवेश को बढ़ाने के लिए सुधारों पर केंद्रित है। भारत को आर्थिक शक्ति बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें पुराने और पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष पैकेज और नीतियों का प्रावधान शामिल है। साथ ही, भारत को ग्लोबल हेल्थ हब बनाने के लिए मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि 2047 के विकसित भारत का रोडमैप है। उन्होंने बताया कि इस बजट में समाज के हर वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों और युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर कहा बजट में युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने और शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर सरकार का मुख्य फोकस रहा है। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष आवंटन किया गया है। विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों के एकीकृत विकास की योजना भी प्रस्तुत की गई।

जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी व परेटन वर्मा ने बजट कहा कुल तीन प्रमुख कर्तव्यों पर फोकस है l जिसमें वैश्विक अस्थिरता के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना एवं उनकी क्षमताओं का विकास करना और सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के तहत प्रत्येक परिवार को संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों की पहुंच सुनिश्चित करना शामिल है।

इस अवसर पर जिला नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !