संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम को लेकर घर घर तक जाएं कार्यकर्ता – जसविंदर बग्गा

बोड़ला.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम को लेकर बोड़ला मंडल में हिन्दू संगम भवन में मंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहले अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जसविंदर बग्गा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संवाद का मंत्र देते हुए कहा कि मोदी सरकार की 11 साल उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी

है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग और संगठन को इस अभियान से जोड़ने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की। बग्गा ने सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग करने की बात भी रखी.
अभियान के मंडल संयोजक विदेशी धुर्वे ने कहा कि अमृत काल में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मोदी सरकार की 11साल की उपलब्धियां गर्व का विषय हैं। इन उपलब्धियों को जिला, जनपद, मंडल और शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बरसाती वर्मा एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम, वार्ड, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर चौपाल के माध्यम से पहुंचाना है।
मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि घर-घर पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम पर्यावरण को स्वच्छ रखना सुनिश्चित करना है।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के सह संयोजक काशी उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को अंतिम छोर तक पहुंचाने के घर-घर जनसम्पर्क कर प्रचार प्रसार करेंगे,कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री राजेश साहू ने किया. इस मौके पे बोड़ला मंडल के पदाधिकारियों सहित शक्ति केंद्र और बूथ के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.