कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: खेल विभाग में नौकरी का झांसा देकर 1.30 लाख ठगने वाला फर्जी फुटबॉल कोच गिरफ्तार


कबीरधाम। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को चौकी पोडी (थाना बोड़ला) पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उप संचालक के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर और विभाग की नकली सील लगाकर प्रार्थी को व्हाट्सएप पर भेजा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रार्थी जुगेश्वर साहू (निवासी राम्हेपुर खुर्द) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कलिन्दर मिंज (32 वर्ष, निवासी लैलूंगा, जिला रायगढ़) को गिरफ्तार किया।

आरोपी


फुटबॉल कोच बनकर दी नौकरी की गारंटी
आरोपी कलिन्दर मिंज स्वयं को फुटबॉल कोच बताकर खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में ले जाता था। इसी दौरान उसकी पहचान प्रार्थी से हुई। आरोपी ने जुगेश्वर साहू को खेल प्रशिक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.11.2025 से 30.06.2026 के बीच 1,30,000 रुपये ऐंठ लिए।
लैपटॉप से बनाया फर्जी नियुक्ति पत्र, नदी में फेंके सबूत
पैसे लेने के बाद आरोपी ने अपने लैपटॉप से उप संचालक, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ (रायपुर) के नाम का जाली पत्र तैयार किया और रायगढ़ से नकली सील बनवाकर पत्र पर लगाकर व्हाट्सएप द्वारा भेजा। अपराध दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी ने लैपटॉप कबाड़ में बेच दिया और फर्जी सील, मोबाइल व दस्तावेज केलो नदी (रायगढ़) में फेंक दिए।
बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर प्रार्थी के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज (मार्कशीट, निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि) की छायाप्रतियां बरामद की हैं। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(3), 319(2), 340(1), एवं 318(4) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी पोडी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार एवं उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !