Uncategorized

पंजाब चुनाव 2022: पंजाब लोक कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की घोषणा की, जानिए कैप्टन कहां से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम पहली सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं, 22 उम्मीदवारों में 2 माझा से, 3 दोआबा से और 17 मालवा क्षेत्र से हैं। दूसरी सूची दो दिन में जारी होने की संभावना है। 22 उम्मीदवारों की सूची में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के तहत पटियाला अर्बन सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक प्रेस वार्ता में पहली लिस्ट की घोषणा की। पंजाब चुनाव में अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ गठबंधन में 37 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह पहली बार है जब अमरिंदर कांग्रेस से अलग होने के बाद चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि पार्टी की दूसरी लिस्ट अगले 2 दिनों में जारी कर दी जाएगी। पहली बार अमरिंदर और भाजपा एक साथ चुनावी मौदान में विपक्ष के खिलाफ उतरने वाले हैं। 

जानिए किसे कहां से मिला टिकट

  • बठिंडा अर्बन- राज नंबरदार
  • बठिंडा रूरल- सवेरा सिंह
  • भदौड़- धर्म सिंह फौजी
  • मालेरकोटला- फरजाना आलम खां
  • पटियाला रूरल- संजीव शर्मा
  • पटियाला सिटी- कैप्टन अमरिंदर सिंह
  • अमृतसर साउथ- हरजिंदर सिंह ठेकेदार
  • फतेहगढ़ चूड़ियां- तजिंदर सिंह रंधावा
  • भुलत्थ- अमनदीप सिंह गोरा गिल
  • नकोदर- अजीत पाल सिंह
  • नवांशहर- सतबीर सिंह
  • लुधियाना ईस्ट- जगमोहन शर्मा
  • लुधियाना साउथ- संतिदर पाल सिंह ताजपुरी
  • आत्मनगर- प्रेम मित्तल
  • दाखा- दमनजीत सिंह मोही
  • धर्मकोट- रविंदर सिंह ग्रेवाल
  • समाना- सुरिंदर सिंह खेरकी
  • सनौर- बिक्रमजीत इंदर सिंह चाहल
  • बुढलाडा- सूबेदार भोला सिंह
  • रामपुरा फूल- अमरजीत शर्मा
  • निहाल सिंह वाला- मुख्तियार सिंह
  • खरड़- कमलदीप सैनी

बता दें कि, पंजाब में इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा अपने 35 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) भी 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। दूसरी ओर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है। जबकि अन्य किसी पार्टी ने अभी तक सीएम फेस की घोषणा नहीं की है। पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !