कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कबीरधाम ने रचा इतिहास — छत्तीसगढ़ का पहला ए.आई. फ्यूचर – रेड्डी सी.एच.ओ. जिला

News Ad Slider

जैमिनी ग्रुप की पहल से 60 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हुए ए.आई. से प्रशिक्षित — अधिकारियों ने की पार्ट 2 की घोषणा

कवर्धा, 23 मार्च 2026/ कबीरधाम जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में एक नई मिसाल कायम की है। पब्लिक हेल्थ कंसल्टिंग कंपनी जैमिनी ग्रुप के सहयोग से आयोजित “ए.आई.फॉर सी.एच.ओ.” इस संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 60 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी.एच.ओ.) को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण दिया गया। यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली पहल है। जैमिनी ग्रुप के संस्थापक दिव्यांश जायसवाल, स्टेट प्रोग्राम लीड डॉ. सुजाता पाण्डेय एवं डेटा साइंटिस्ट विशेष जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिखाया कि कैसे मोबाइल फोन से मात्र 30 सेकंड में रिपोर्ट, एन.क्यु.ए.एस. एक्शन प्लान एवं आधिकारिक पत्र तैयार किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण में जैमिनी ग्रुप द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए विशेष रूप से निर्मित सावी वन एवं एन.क्यु.ए.एस. ए.आई. प्लेटफॉर्म का भी प्रदर्शन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के उत्साह और ए आई की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने पार्ट 2 के आयोजित करने की घोषणा की है। जैमिनी ग्रुप का उद्देश्य प्रोजेक्ट प्रविधि के तहत प्रदेश के हर आयुष्मान आरोग्य मंदिर केन्द्र में ए.आई. इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है, और कबीरधाम ने इसकी शुरुआत कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तूरे ने कहा कि इस नई तकनीक से कार्य करने में आसानी होगी, खासकर क्वालिटी के सर्टिफिकेशन की तैयारी करने में। सभी इस नई तकनीक से पढ़ाई कर सकते है, और आसानी से कम समय में लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !