कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

लोहारा उपचुनाव: ‘आप’ की रणनीतिक बैठक 5 मई को, प्रभारियों की जिम्मेदारी तय

News Ad Slider

कबीरधाम। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में होने वाले अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) जिला कबीरधाम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 5 मई 2026 को दोपहर 1 बजे सहसपुर लोहारा के रेंगाखार रोड स्थित भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक के दौरान उपचुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी ने चुनाव को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं।
जारी जानकारी के अनुसार पवन कुमार चंद्रवंशी को प्रदेश सचिव एवं सहसपुर लोहारा नगर पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं चित्रा गुरुदेव पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को मोहला-मानपुर क्षेत्र का प्रभारी एवं सहसपुर लोहारा उपचुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। संजय चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कृष्णा गोस्वामी, जो पूर्व में जिला संगठन मंत्री रह चुके हैं, उन्हें भी चुनाव सहप्रभारी की भूमिका सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी ने बताया कि बैठक में बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं समग्र चुनावी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।
पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रणनीतिक बैठक उपचुनाव में ‘आप’ को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !